
x
पूरे गांव में हड़कंप.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में एक कुएं में दम घुटने से चारों की जान गई।
जानकारी के अनुसार, कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ले स्थित एक घर में बने कुएं में सफाई करने घर के मालिक उसमें उतरे थे, लेकिन वहीं बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए एक और शख्स कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद घर के लोगों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां आएं और एक-एक करके दो और लोग कुएं में उन्हें बचाने के लिए उतरे और वह भी बेहोश हो गए।
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गढ़ी मलहरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में शेख बशीर, शेख असलम, शेख अल्ताफ और मुन्ना कुशवाहा शामिल हैं।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से हादसा हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी कुएं में जहरीली गैस रिसाव होने की आशंका जताई। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस दोनों को सूचना दी थी। लेकिन, दोनों ने मौके पर पहुंचने में काफी देर कर दिया। बता दें कि मध्य प्रदेश में कुएं में उतरने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कुएं में उतरने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले ही एमपी के कटनी, छत्तीसगढ़ के कोरबा और सक्ती जिले में भी कुएं में उतरने से कई लोगों की मौत हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





