
x
जहरीली गैस बनी जानलेवा, सात लोग टैंक में फंसे
Hajipur हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में रविवार को जहां लोग रंगों के पर्व होली की तैयारी में जुटे थे, वहीं एक बड़े हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी। वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि गांव के प्रियांशु कुमार अपने घर की शौचालय की टंकी को साफ करवा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे टंकी में गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के क्रम में अन्य छह लोग भी टंकी में उतर गए और सभी बेहोश होते चले गए।
ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ को भी इसकी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों की मदद से सभी को किसी तरह टंकी से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी लोगों को मेडिसिटी हॉस्पिटल सराय और सदर अस्पताल हाजीपुर इलाज के लिए भेजा गया। यहां इलाज के क्रम में चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में प्रियांशु कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार एवं आनंद कुमार शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन लोगों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Tagsहाजीपुर हादसावैशाली जिलासेप्टिक टैंकजहरीली गैसचार की मौतएसडीआरएफबिहार समाचारसराय थाना।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





