भारत

जहर वाली दही...प्रेमी के लिए मां ने अपने ही तीन बच्चों को मार डाला, पति भूखा रह गया तो बचा

jantaserishta.com
18 April 2025 1:37 PM IST
जहर वाली दही...प्रेमी के लिए मां ने अपने ही तीन बच्चों को मार डाला, पति भूखा रह गया तो बचा
x

फोटो: सोशल मीडिया

पुलिस भी दंग रह गई.
संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी से मां की ममता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के अमीनपुर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को जहर देकर उनकी जान ले ली. आरोप है कि 45 साल की रजिता नाम की मां ने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए ये कदम उठाया है. मामला कुछ दिन पहले का है लेकिन इसमें महिला को लेकर खुलासा अब हुआ है.
मृतक बच्चों की पहचान 12 साल के साई कृष्णा, 10 साल की मधु प्रिया और 8 साल के गौतम के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने शुरू में इस घटना को पारिवारिक विवाद बताया था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार, एक गेट टुगेदर के दौरान एक पुराने परिचित से फिर से जुड़ने के बाद हाल ही में रजिता का उसके साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर शुरू हो गया था. कथित तौर पर यह रिश्ता आगे बढ़ा तो रजिता ने अपने नए साथी के साथ जीवन जीने की योजना बनाई.
आरोप है कि उसने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अपने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया. 27 मार्च को, रजिता ने रात के खाने में परोसे गई दही में जहर मिला दिया. लेकिन उसका पति चेन्नय्या बिना कुछ खाए ड्यूटी पर चला गया, जबकि बच्चों ने जहरीली दही खा ली. अगली सुबह, जब चेन्नय्या घर लौटे, तो उन्होंने तीनों बच्चों को बेहोश पाया.
साथ ही पेट दर्द की शिकायत कर रही रजिता को उनके पति ने अस्पताल पहुंचाया. शुरू में पुलिस को लगा कि चेन्नय्या ही सबको जहर देकर घर से निकला होगा. लेकिन अब जाकर जांच में रजिता की योजना और इस जघन्य कृत्य के पीछे उसके मकसद का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देने की उम्मीद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null