भारत

रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटर फेल, थमे लोकल ट्रेनों के पहिए

jantaserishta.com
2 May 2022 8:43 PM IST
रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटर फेल, थमे लोकल ट्रेनों के पहिए
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटर फेल होने की जानकारी सामने आ रही है. इस कारण लोकल ट्रेनें बाधित हो गई हैं. बताया जा रहा है कि चर्चगेट और बांद्रा के बीच विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया है. तकनीकी खामी की जानकारी अधिकारियों को दी गई है. वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि सोमवार शाम को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटर फेल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पश्चिम रेलवे के अधिकारी हरकत में आ गए. मौके पर एक टीम को भेजा गया है. टीम ने 20-25 मिनट में टेक्निकल फॉल्ट को ट्रेस कर लिया गया. उसे सुधारने में टीम लगी हुई है.
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अभी लोकल ट्रेनें रुकी हुई हैं. उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा. ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ लोग निजी वाहनों से गंतव्य की ओर जाते हुए दिखे हैं.
वहीं जिन स्टेशनों पर लोकल ट्रेनों को रोका गया है, वहां काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है. लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए ट्रेनों के शुरू होने का इंतजार करते देखे गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story