भारत

शायर का नाम वोटर लिस्ट से गायब, देखे वीडियो

jantaserishta.com
23 Feb 2022 8:19 PM IST
शायर का नाम वोटर लिस्ट से गायब, देखे वीडियो
x
देखे वीडियो

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है और कई लोगों की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिल रही हैं. लखनऊ में मशहूर शायर मुनव्वर राना का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है. नाम ना होने पर नाराजगी जताते हुए मुनव्वर राना ने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का...'

मुनव्वर राना ने कहा, 'मेरी खुशनसीबी थी कि जहां मैं रहता हूं उसके बराबर में ही पोलिंग बूथ है, मेरे लिए बगल में वोट डालना आसान था, लेकिन जब मैंने कल यहां के सभासद से पर्ची मांगी तो पता चला कि मेरा वोट ही नहीं है, सिर्फ मेरी पत्नी का वोट है, उनको पर्ची मिल गई थी, जाहिर सी बात है कि इसमें क्या कर सकते हैं.'
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'पिछली बार मेरा वोट था, मैं इल्जाम नहीं लगाऊंगा कि मेरा वोट जानबूझकर काट दिया, लेकिन मेरा वोट न आने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सुशासन नहीं कुशासन है, बदइंतजामी की वजह से हमारा पर्चा हमारे पास नहीं आया और हम वोट नहीं डाल सके.'
चुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'जिन मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए था, उन मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है. खासतौर पर भाजपा उन मुद्दों पर लड़ाई लड़ ही नहीं रही है, जिस पर उन्हें जवाब देना पड़ेगा. उन मुद्दों पर लड़ रही है, जिस पर जवाब मांगती है, भाजपा बहकावे पर चुनाव लड़ रही है.'
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'धर्म के नाम पर लड़ाई करें, मजहब के नाम पर लड़ाईयां करें... बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि गुंडागर्दी कर रही है. पिछले 70 साल में पार्टी बेस पर चुनाव नहीं होता था, पहले इलेक्शन आदमी बेस पर होता था, लेकिन अब पार्टी बेस पर चुनाव होता है, लोग सोचते हैं कि हम किस पार्टी को वोट दे.'
वोट न कर पाने के सवाल पर शायर मुनव्वर राना ने कहा, 'मुझे कोई दुख नहीं है, जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का होगा.' बता दें मुनव्वर राना, लखनऊ में रहते हैं. हाल में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जो मीडिया की सुर्खियां बनी थी. बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मुनव्वर राना इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story