भारत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शायराना अंदाज, EVM बेवफा है...यहां देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Jan 2022 2:43 PM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शायराना अंदाज, EVM बेवफा है...यहां देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'वो कहते हैं कि यह नई सपा है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है। दस मार्च को नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव बोलेंगे ईवीएम बेवफा है।'

आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नवनियुक्त नेता अपर्णा यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान 300 घंटे भी बिजली नहीं दे पाए, लेकिन अब 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। उनकी सरकार के दौरान, कपड़े सुखाने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल किया जाता था।''
हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव का बहू अपर्णा यादव ने कहा, ''इस डोर टू डोर अभियान के तहत मैं लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करती हूं। बीजेपी सरकार में मां-बहन सभी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाइए। 2022 में केसरिया लहराइए।''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story