भारत

UP से दिल्ली पहुंचे शायर मुनव्वर राना, जानिए वजह

jantaserishta.com
13 March 2022 3:28 PM IST
UP से दिल्ली पहुंचे शायर मुनव्वर राना, जानिए वजह
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद राज्य छोड़ने की बात करने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना दिल्ली आ गए हैं. खास बात यह है कि मुनव्वर राना के साथ उनका परिवार भी दिल्ली आ गया है.

दरअसल, मुनव्वर राना किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और वह इलाज के लिए दिल्ली आए हैं. शायर मुनव्वर राना को मूत्र नली में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा. इसके साथ ही मुनव्वर राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं.
महज कुछ दिनों पहले ही मुनव्वर राना को एम्स से छुट्टी मिली थी. शायर मुनव्वर राना 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे. इससे पहले क़रीब 20 दिन लखनऊ के PGI और 10 दिन लखनऊ मेदांता में भर्ती थे. ठीक न हो पाने पर एम्स आए थे. हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद राना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.
बता दें कि यूपी चुनाव का बिगुल बजते ही शायर मुनव्वर राना ने कहा था, 'योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा. दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story