भारत

बेटे की गिरफ्तारी से भड़के शायर मुनव्वर राणा, बोले- मुसलमान होना ही सबसे बड़ा जुर्म

jantaserishta.com
26 Aug 2021 7:43 AM IST
बेटे की गिरफ्तारी से भड़के शायर मुनव्वर राणा, बोले- मुसलमान होना ही सबसे बड़ा जुर्म
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ. मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार शाम 6 बजे रायबरेली पुलिस ने उसके लखनऊ आवास से गिरफ्तार कर लिया. जमीन हड़पने की नीयत से उसने अपने चाचा को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी, लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. लाल कुआं पुलिस ने ये कार्रवाई रायबरेली कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट की तामिल करवाते हुए की है. इसके बाद मुनव्वर राणा ने यूपी पुलिस और सरकार पर निशाना साधा है.

वहीं, अपने बेटे तबरेज की गिरफ्तारी पर मुनव्वर राणा ने कहा कि उनके बेटे पर कोई गैर जमानती धारा नहीं लगी थी, लेकिन फिर भी उसको गिरफ्तार किया गया. मुनव्वर राणा ने कहा कि उनके बेटे को थाने ले जाकर पूछताछ की जा सकती थी, लेकिन मां, बेटी और बहन के सामने उसे मारते पीटते हुए पुलिस ले गई.
सिर्फ मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा
मुनव्वर राणा ने कहा कि ये पुलिस है कहीं से कुछ भी निकाल सकती है. मेरे पेट से शराब की दो बोरी निकाल सकती है. उन्‍होंने कहा कि ये तकलीफ उन्हें पहुंचाई जा रही है. सुनते थे अंग्रेज बहुत खराब थे, लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे लोग हैं जो अंग्रेजों से भी ज्‍यादा खराब हैं. मुनव्वर राणा ने कहा कि सिर्फ मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. मुसलमान दुश्मन माना जा रहा है. उनकी नजर में हर मुसलमान आतंकवादी है.
कोर्ट को लेकर कही ये बात
कोर्ट ने इंसाफ की उम्मीद पर सवाल पूछे जाने पर मुनव्वर राणा ने कहा कि अदालत इंसाफ ही करने लगे तो कातिल और खूनी मंत्री बनकर अपने मुकदमे वापस कैसे करा लेते हैं. ये मुकदमे अदालत ही तो खत्म करती है, लेकिन भगवान तो उन्हें माफ नहीं करते हैं. मुनव्वर राणा ने कहा कि हम किसी हिन्दू का भी दिल दुखाएंगे तो भगवान को जवाब देना पड़ेगा.
बता दें कि इसी साल 28 जून को रायबरेली में तबरेज पर बदमाशों ने गोली चला दी थी. हालांकि गोलीबारी में तबरेज बाल-बाल बच गए थे. ये हमला उस वक्त हुआ जब तबरेज अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. इस दौरान उन पर दो राउंड फायरिंग हुई थी. तबरेज राणा तब रायबरेली अपने मूल निवास पर आए हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story