भारत

वेंटिलेटर पर Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राणा गंभीर रूप से बीमार, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

jantaserishta.com
26 May 2023 8:50 AM IST
वेंटिलेटर पर Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राणा गंभीर रूप से बीमार, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
x
अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लखनऊ (आईएएनएस)| गंभीर रूप से बीमार जाने-माने शायर मुनव्वर राणा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी बेटी सुमैया राणा ने कहा कि 70 वर्षीय मुनव्वर राणा को पित्ताशय की पथरी की सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गले के कैंसर से भी पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। सुमैया राणा ने कहा कि उनके पिता का पिछले मंगलवार को अस्पताल में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था।
जब उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल लाया गया, तो पता चला कि स्टोन की वजह से उनका गॉलब्लैडर डैमेज हो गया है। उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन तब से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।
गौरतलब है कि राणा देश के सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित शायरों में से एक हैं, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते हैं।
उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में एक 'मां' है, इसमें उन्होंने 'गजल' की शैली का उपयोग एक मां के गुणों का गुणगान करने के लिए किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story