जबरन मारपीट करते है कवि कुमार विश्वास के गनमैन, आरोप के बाद वीडियो वायरल

कुमार विश्वास का नोएडा के सेक्टर 31 में घर है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास के घर के नजदीक चौराहे पर रोड रेज की घटना हुई। यहां एक कार और स्कूटी की टक्कर के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात घूसे चले। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो बनाने वाला यह कहता सुनाई दे रहा है कि कुमार विश्वास के गार्ड्स मारपीट कर रहे हैं। कुमार विश्वास का नाम जुड़ते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए नोएडा पुलिस को टैग किया।
इसके जवाब में नोएडा पुलिस ने बताया कि एसीपी प्रथम मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक स्कूटी चालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या सच में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित के साथ मीरपीट की है?





