भारत
बीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला: सीबीआई इस हफ्ते शुरू कर सकती है जांच
jantaserishta.com
29 Dec 2022 12:58 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) बीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास मामले की जांच एक या दो दिन में शुरू कर सकती है। जांच एजेंसी इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी कर सकती है। इस तरह का आदेश जारी होने के बाद एजेंसी प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करेगी और जांच करेगी।
पुलिस ने मामले में रामचंद्र भारती, सिम्हाजी और नंद कुमार को मोइनाबाद के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया था, जब वे बीआरएस विधायकों से मिल रहे थे। बीआरएस के एक विधायक पायलट रोहित रेड्डी की गुप्त सूचना पर छापा मारा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें 100 करोड़ रुपये और तीन विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की।
भाजपा के कथित एजेंट होने के आरोप में आरोपियों को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 9 नवंबर को तेलंगाना सरकार ने मामले की जांच के लिए हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी. वी. आनंद की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी ने आरोपियों से पूछताछ की थी और भाजपा के महासचिव बी.एल. संतोष सहित अन्य को नोटिस जारी किया था, लेकिन भाजपा नेता ने उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया।
हाईकोर्ट ने एक दिसंबर को आरोपियों को जमानत दे दी थी। हालांकि रामचंद्र भारती और नंद कुमार को उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
एसआईटी की जांच पर संदेह जताने पर अदालत ने 26 दिसंबर को मामले को सीबीआई को सौंप दिया था।
हालांकि राज्य सरकार के अनुरोध पर उच्च न्यायालय ने आदेश की प्रति उपलब्ध होने तक निलंबन पर रोक लगा दी। बुधवार को यह उपलब्ध कराया गया। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि तेलंगाना सरकार एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी या नहीं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय एजेंसी अपनी जांच कैसे शुरू करती है। अब देखना यह होगा कि वह पहले बीआरएस के चार विधायकों को पूछताछ के लिए बुलाती है या आरोपियों को तलब करती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





