भारत

शिकारियों ने सूअर पकड़ने के लिए बिछाया था जाल...लेकिन फंस गया ये खतरनाक जानवर...और हुआ वो जिसे जानकर लोग रह गए दंग

jantaserishta.com
10 Jan 2021 6:11 PM IST
शिकारियों ने सूअर पकड़ने के लिए बिछाया था जाल...लेकिन फंस गया ये खतरनाक जानवर...और हुआ वो जिसे जानकर लोग रह गए दंग
x
जाल देखा तो उनके होश उड़ गए...

झारखंड के गिरिडीह जिले के जंगल में कुछ शिकारियों ने सूअर पकड़ने के लिए जाल लगाया था. लेकिन जब शिकारियों ने अपना जाल देखा तो उनके होश उड़ गए. रस्सी से बने उनके जाल में एक तेंदुआ फंस गया था.

दरअसल, ये मामला गिरिडीह जिले के गावां वन क्षेत्र के भीमतरी जंगल का है. जहां जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जंगल में जगह-जगह रस्सी का फंदा बनाकर लगाया जाता है.
जंगली सूअर को पकड़ने के लिए शिकारियों ने जगह-जगह रस्सी का फंदा बनाकर लगाया था. लेकिन बीते शनिवार-रविवार की रात रस्सी के फंदे में एक तेंदुआ आकर फंस गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी गांव के रेंजर अनिल कुमार को दी.
सूचना मिलने पर रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया. रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजड़ा मंगवाया जा रहा है. तेंदुए को पिंजड़े में डालकर सुरक्षित जगह छोड़ा दिया जाएगा.
दूसरी तरफ तेंदुए को देखने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही है. वहीं, गिरिडीह जिले में पहली बार तेंदुआ मिला है जाहिर है यह कोतुहल का विषय बना हुआ है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story