भारत

शिकारियों की बेरहमी! हिरण का शव पेड़ से लटका देख भड़के ग्रामीण

jantaserishta.com
7 Nov 2026 4:26 PM IST
शिकारियों की बेरहमी! हिरण का शव पेड़ से लटका देख भड़के ग्रामीण
x

सांकेतिक तस्वीर 

ग्रामीणों का प्रदर्शन.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में कथित तौर पर शिकारियों ने दो हिरणों को मार डाला. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना शुक्रवार रात धनऊ थाना क्षेत्र के नेहरों की नदी और बिसरनिया गांवों के पास हुई.
ग्रामीणों के अनुसार संदिग्ध शिकारियों ने दो हिरणों को मार डाला और एक हिरण के शव के पैर बांधकर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक तीसरे हिरण का पीछा करते हुए कंवराराम चौधरी के पशुबाड़े के पास पहुंच गए.
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारी हिरणों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पत्थरों से भरे लोहे के डिब्बे का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे आवाज पैदा हो रही थी. इस शोर से बाड़े में मौजूद मवेशी परेशान हो गए, जिससे ग्रामीणों को भनक लग गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.
घटना के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम, धनऊ पुलिस के जवान और चोहटन सर्कल ऑफिसर जेठाराम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की भी कोशिश की. ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story