भारत

जनता के प्राण जाएँ पर PM की टैक्स वसूली ना जाए: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

jantaserishta.com
8 May 2021 11:09 AM IST
जनता के प्राण जाएँ पर PM की टैक्स वसूली ना जाए: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
x

कोरोना वैक्सीन की कीमतों के बाद अब उस पर लगने वाले टैक्स को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर वैक्सीन की खरीद पर लगने वाले जीएसटी को माफ करने की मांग की थी.

अब शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी वैक्सीन पर टैक्स वसूलने पर प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया है. राहुल ने ट्वीट कर कहा है, "जनता के प्राण जाए पर PM की टैक्स वसूली ना जाए." इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग जीएसटी का भी इस्तेमाल किया है.
सरकार ने विदेशों से आने वाली कोरोना वैक्सीन पर तो जीएसटी हटा दिया है. लेकिन देश के अंदर ही वैक्सीन की खरीद पर अब भी जीएसटी लिया जा रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना की वैक्सीन पर 5% जीएसटी लिया जा रहा है.
सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड की एक डोज राज्यों को 300 रुपए और भारत बायोटेक कोवैक्सीन की एक डोज 400 रुपए में दे रही है. इसके ऊपर से 5% जीएसटी अलग से लग रहा है. इसके बाद राज्यों को कोविशील्ड की एक डोज 315 रुपए और कोवैक्सीन की एक डोज 420 रुपए में पड़ रही है. इससे राज्यों पर अतिरिक्त खर्चा बढ़ रहा है. इसलिए कई राज्य वैक्सीन पर लगने वाले जीएसटी में छूट की मांग कर रहे हैं. वहीं, केंद्र सरकार को दोनों ही वैक्सीन का एक डोज 150 रुपए में मिल रहा है.
भारत में इस वक्त तीन वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिली है. पहली वैक्सीन है कोविशील्ड, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है और दूसरी है कोवैक्सीन, जिसे भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर बनाया है. तीसरी वैक्सीन है स्पुतनिक-V, जिसे इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है. ये रूसी वैक्सीन है, जिसे भारत की डॉ. रेड्डी लैब बनाएगी. हालांकि, अभी तक स्पुतनिक-V की कीमतें तय नहीं हुई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story