भारत
पीएम की मां हीराबेन को 2 दिन में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
jantaserishta.com
29 Dec 2022 10:05 AM IST

x
फाइल फोटो
अहमदाबाद (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने यू.एन. मेहता अस्पताल गए, जहां उन्हें इलाज के लिए एक दिन पहले भर्ती कराया गया था। हीराबेन इस साल जून में 99 साल की हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी मां, भाइयों के साथ लगभग डेढ़ घंटे बिताए और डॉक्टरों के साथ उनके स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी के अस्पताल से जाने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद जुगलजी लोखंडवाला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हीराबेन तेजी से ठीक हो रही हैं, और एक या दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, हीराबेन मंगलवार रात बीमार पड़ गई थीं। उन्हें पहले गांधीनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





