भारत
प्रधानमंत्री की यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात
jantaserishta.com
21 May 2023 2:06 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 21 मई 2023 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री महामहिम ऋषि सुनक से भेंट की। दोनों राजनेताओं ने भारत-यूके एफटीए वार्ताओं में हुई प्रगति का जायजा लेने सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।
राजनेताओं ने व्यापार और निवेश, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा एवं दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे विस्तृत क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की। भारत की जी-20 अध्यक्षता पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सुनक का स्वागत करने के प्रति आशान्वित हैं।
Tagsप्रधानमंत्रीयूनाइटेड किंगडमयूनाइटेड किंगडम प्रधानमंत्रीपीएम मोदीPrime MinisterUnited KingdomUnited Kingdom Prime MinisterPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





