भारत

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक: मोदी ने सीएम केजरीवाल को लगाई लताड़, बैठक को किया था LIVE, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 April 2021 3:34 PM IST
मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक: मोदी ने सीएम केजरीवाल को लगाई लताड़, बैठक को किया था LIVE, देखें वीडियो
x

कोरोना के बिगड़ते हालात पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की. लेकिन इसी मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संबोधन विवाद का कारण बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने जो संबोधन दिया, वो लाइव किया गया.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बातचीत लाइव करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोका तो अरविंद केजरीवाल ने इसपर खेद जताया और आगे से ध्यान रखने की बात कही. इसपर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से सफाई भी दी गई है.
मुख्यमंत्री के कार्यालय का कहना है कि उन्हें कभी निर्देश नहीं दिया गया था कि संबोधन को लाइव नहीं किया जा सकता है. अगर इससे कोई दिक्कत हुई है तो वह अपनी ओर से खेद प्रकट करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story