भारत
पमरे महिला कल्याण संगठन ने श्रमिक दिवस पर 10 रेल कर्मियों को किया सम्मानित
Nil dhankar
1 May 2023 5:33 PM IST

x
जबलपुर। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर आज रेल सौरभ क्लब में महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे में कार्यरत सामान्य सहायकों, ट्रैकमैनों आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 10 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मजदूरों के अधिकारों के प्रति चेतना लाने के उद्देश्य से विश्व श्रमिक दिवस के अंतर्गत रेल कर्मियों को सम्मानित करने का सिलसिला हर वर्ष मनाया जाता है।
पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा संध्या गुप्ता एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा इसी कड़ी में रेलवे के प्रति समर्पण भाव से एवं निष्ठापूर्वक काम करते वाले विभिन्न स्टेशनों तथा विभिन्न विभागों में काम करने वाले रेल कर्मचारियों के काम की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप मई दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।
Next Story





