भारत

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

jantaserishta.com
10 Jan 2023 5:30 PM IST
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके आदशरें, शिक्षाओं और योगदानों को सम्मान देने और संजोने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
प्रतिभावान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से जोड़ता है।
महोत्सव का विषय 'विकसित युवा - विकसित भारत' है। इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story