भारत

पीएम ने मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया, देखें शानदार तस्वीरें

jantaserishta.com
26 Jan 2023 5:36 PM IST
पीएम ने मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया, देखें शानदार तस्वीरें
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को इस साल के गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था। मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का आभारी हूं कि उन्होंने इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय चर्चा के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि भारत और मिस्र दोनों अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाएंगे। अगले पांच वर्षों में भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन डॉलर तक ले जाने का निर्णय लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story