भारत

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए, बताया कारण

jantaserishta.com
3 Oct 2023 1:17 PM IST
पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए, बताया कारण
x
देखें वीडियो.
जगदलपुर: जगदलपुर में छत्तीसगढ़ को कई सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेश बघेल सरकार पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या किसी मंत्री के नहीं आने पर तंज कसते हुए कहा कि वो उनसे आंख नहीं मिला सकते हैं, इसलिए नहीं आए।
जगदलपुर में PM मोदी ने कहा, "आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है... इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए... इनके न आने के पीछे दो कारण है- 1) उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2) उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story