भारत

डिनर होस्टिंग के दौरान इजराइली पीएम नेतन्याहू का इंडियन लुक, प्रधानमंत्री मोदी को चौंकाया

jantaserishta.com
26 Feb 2026 10:22 AM IST
डिनर होस्टिंग के दौरान इजराइली पीएम नेतन्याहू का इंडियन लुक, प्रधानमंत्री मोदी को चौंकाया
x
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में हैं। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के लिए रात्रि भोज भी होस्ट किया, जहां उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर सबको चौंका दिया।
नेतन्याहू ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। इजरायली पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।"
इससे पहले एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जब सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया तो इजरायली पीएम की नजर दोनों की ड्रेस पर पड़ी और फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "देखिए, मेरी पत्नी का सैफरन और आपका भी सैफरन मैचिंग कर रहा है।" फिर, तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे।
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद को भी संबोधित किया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पीएम बन गए। इजरायली संसद पीएम मोदी के नारों से गूंज उठी। इजरायली सांसदों ने पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया और स्पीकर ने हिंदी भाषा में उनका स्वागत किया।
इसके बाद संसद में संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा, "मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत-बहुत खुश हूं। मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजरायल के एक महान दोस्त, भारत-इजरायल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ। यरूशलम में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा कि एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं। जब आप पिछली बार यहां थे, हम दोनों मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे, और मैंने कहा, 'क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं?' हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं। हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।"
इससे पहले पीएम मोदी ने इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड के पोस्ट पर भी जवाब दिया वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड के पोस्ट पर भी जवाब दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं इजरायल की अपनी यात्रा का भी इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।” इससे पहले, यायर लैपिड ने हिंदी में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सारा इजरायल प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। वह इजरायल के सच्चे मित्र हैं। इजरायल और भारत के बीच का संबंध केवल एक रणनीतिक संबंध नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता का बंधन है।”


आपसे नाराजगी नहीं...

इजरायल की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक संबोधन से ठीक पहले एक हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। इजरायली विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे एक पल के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, विपक्ष ने तुरंत साफ कर दिया कि उनकी यह नाराजगी पीएम मोदी से नहीं, बल्कि इजरायल की सत्ताधारी सरकार और संसद के स्पीकर से है।
विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान सदन में वापसी की और नेता प्रतिपक्ष यायर लैपिड ने व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, आज यहां जो कुछ भी हुआ, उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null