भारत

पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, विरोध कर रहे हैं पुरोहित

jantaserishta.com
3 Nov 2021 2:20 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, विरोध कर रहे हैं पुरोहित
x
जानें वजह.

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, लेकिन उनके इस दौरे का विरोध शुरू हो गया है. पीएम मोदी की इस यात्रा का वहां के पुरोहित विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोहितों को मनाने केदारनाथ धाम पहुंचे. बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने काफी देर बंद कमरे में पुरोहितों के साथ चर्चा की.

दरअसल, दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का केदारनाथ में जमकर विरोध हुआ था. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तो पुरोहितों ने दर्शन भी नहीं करने दिए थे. इसके बाद पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करने का फैसला लिया था. तब से ही उत्तराखंड सरकार सकते में हैं.
पुरोहित और पंडा समाज के विरोध को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ गए और उन्होंने पुरोहित समाज से बात की. साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया और पुरोहित समाज के विरोध को कम करने की कोशिश भी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story