भारत
पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, जनता उनके आगमन के लिए उत्साहित : दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
6 Jun 2025 2:36 PM IST

x
सिवान: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार के लिए पीएम मोदी की पांचवीं यात्रा है। इस बार उनका सरकारी कार्यक्रम सिवान जिला मुख्यालय में होगा, जहां वे लाखों लोगों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं। राज्य के लिए कुछ न कुछ सौगात जरूर लाते हैं। बिहार की जनता उनके स्वागत के लिए उत्साहित है और उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी का हर दौरा बिहार के विकास के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। उन्होंने आगे बताया कि सिवान में पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर आज एक समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में पीएम के कार्यक्रम और सौगातों की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक की जानकारी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को भेजी जाएगी, जिसके बाद 20 जून को सिवान में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अंतिम रूप से तय होगा। इस समीक्षा बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री मंगल पांडे और सिवान के स्थानीय नेता व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सम्राट चौधरी और मंगल पांडे सिवान के निवासी हैं, जिससे इस कार्यक्रम का स्थानीय महत्व और बढ़ जाता है।
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बिहार के लिए खास होगा। उनकी हर यात्रा में बिहार को विकास परियोजनाएं, बुनियादी ढांचे और अन्य योजनाओं के रूप में उपहार मिलते हैं। सिवान की जनता को भी उम्मीद है कि पीएम इस बार उनके लिए कुछ खास लेकर आएंगे। बैठक में इस बात पर विचार होगा कि सिवान और बिहार के लिए कौन-कौन सी योजनाओं की घोषणा हो सकती है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। सिवान में होने वाली जनसभा में लाखों लोग शामिल होंगे, जो पीएम के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन दिखाएंगे। यह दौरा न केवल सिवान, बल्कि पूरे बिहार के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





