भारत
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा
jantaserishta.com
20 April 2024 8:44 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में एनडीए गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन से है। वहीं कर्नाटक में भाजपा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और राज्य में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से है।
Tagsपीएम नरेंद्र मोदीपीएम मोदी जनसभामहाराष्ट्रकर्नाटकPM Narendra ModiPM Modi public meetingMaharashtraKarnataka
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





