भारत

पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में करेंगे प्रचार

jantaserishta.com
10 May 2024 10:35 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में करेंगे प्रचार
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र के नंदुरबार में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तेलंगाना के महबूबनगर में और शाम 5:30 बजे हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी रात 8:30 बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हरियाणा और चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story