गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के कच्छ में स्थित लखपत साहिब गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। पंजाब में चुनावों से पहले गुजरात के गुरुद्वारे के आयोजन को पीएम मोदी की ओर से संबोधित किए जाने के सियासी मायने भी निकल सकते हैं। पंजाब में भाजपा सिखों को लुभाने के लिए लगातार प्रयास करती रही है। इसी कड़ी में पिछले दिनों केंद्र सरकार ने गुरू पर्व के मौके पर ही तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





