भारत

पीएम मोदी 20 और 21 जून को कर्नाटक जाएंगे

jantaserishta.com
19 Jun 2022 1:33 PM IST
पीएम मोदी 20 और 21 जून को कर्नाटक जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: nbt (भाषा)

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और बेंगलुरु व मैसूर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे और डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकानोमिक्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और चामुंडी पहाड़ियों व लिंगायत के प्रमुख संस्थान सुत्तूर मठ का दौरा करेंगे।
बोम्मई ने कहा, ''20 और 21 जून को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु और मैसूर का दौरा करेंगे। हमें उनकी यात्रा का कार्यक्रम मिल गया है। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।''
मुख्यमंत्री ने कोम्मघट्टा में तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story