भारत

पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
21 Oct 2022 8:31 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे के बीच एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल में 41 लाख यात्रियों ने चारधाम की यात्रा की है. 15 लाख यात्री बदरीनाथ पहुंचे हैं, जबकि 14 लाख केदारनाथ. वहीं, 6 लाख यात्रियों ने गंगोत्री और 5 लाख यात्रियों ने यमुनोत्री में पूजा अर्चना की है.



पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंच गए हैं. मंदिर को फूलों से सजाया गया है. वहीं, मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भी पीएम मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
चीन सरहद पर बसा भारत का आखिरी गांव माणा पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माणा भी पहुंचेंगे. भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद वह मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. वह हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करने के साथ ही माणा गांव के लिए दो डबल लेन सड़कों की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह सीमांत गांव माणा के लोगों को संबोधित भी करेंगे. माणा गांव के लोगों में मोदी की यात्रा को लेकर खास उत्साह है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story