भारत

PM नरेंद्र मोदी चिनाब ब्रिज पर पहुंचे, है दुनिया का सबसे ऊंचा

jantaserishta.com
6 Jun 2025 11:35 AM IST
PM नरेंद्र मोदी चिनाब ब्रिज पर पहुंचे, है दुनिया का सबसे ऊंचा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने चिनाब पुल का निरीक्षण किया. थोड़े देर में वह पुल का उद्धाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक) परियोजना पर एक एक्सहिबिशन (प्रदर्शनी) देखने के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से बातचीत करते नजर आए. साथ ही उन्होंने परियोजना पर काम करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) जम्मू कश्मीर का दौरा पर हैं, जहां वे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये प्रधानमंत्री का कश्मीर का पहला दौरा होगा. यहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं.
प्रधानमंत्री चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है और इसे भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक माना जा रहा है. इसे बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null