भारत

PM नरेंद्र मोदी ने महिलाओं संग कीर्तन में बजाया मंजीरा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 Feb 2022 9:50 AM IST
PM नरेंद्र मोदी ने महिलाओं संग कीर्तन में बजाया मंजीरा, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के रविदास मंदिर पहुंचे हैं. सुबह पीएम मोदी ने देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं भी दी थीं.

पंजाब चुनाव के लिहाज से सभी राजनेता दलित समुदाय को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए रविदास जयंती के मौके पर अलग-अलग मंदिर पहुंचने वाले हैं. इस मौके पर कई कार्यक्रम भी होने हैं. बता दें कि पंजाब में पहले 14 फरवरी को मतदान होना था. लेकिन चुनाव आयोग ने रविदास जयंती को ध्यान में रखकर ही चुनाव की तारीख को बदलकर 20 फरवरी कर दिया.
इसकी मांग सीएम चन्नी ने खुद उठाई थी, जिसका समर्थन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने किया था. दरअसल, पंजाब में संत रविदास के काफी संख्या में अनुयायी हैं. बताया गया था कि 16 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर पंजाब से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी जाते हैं. लंबे सफर की वजह से लोग पहले ही निकल जाएंगे. ऐसे में वे वोट नहीं डाल पाते.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story