भारत

पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात, जानिए वार्ता के बिंदु

jantaserishta.com
24 Sept 2021 7:16 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात, जानिए वार्ता के बिंदु
x
देखे वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं और वो लगातार तमाम बैठकें कर रहे हैं. अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात के बाद अब उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ मुलाकात की है. ये मुलाकात कई मायनों में काफी अहम बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मोदी और योशीहिदे सुगा के बीच इंडो-पैसिफिक, क्षेत्रीय विकास, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था और पी 2 पी संबंध मुद्दों पर बातचीत हुई है



दरअसल, अमेरिकी यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी की क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हो रही है. बताते चले, शनिवार को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के साथ पहली बार क्वाड बैठक में ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री शारीरिक तौर पर मौजूदगी के साथ हिस्सा लेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story