
x
प्रधानमंत्री मोदी की ट्वीट में वेस्ट एशिया में सहयोग और शांति पर जोर
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने भाई और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बातचीत की और उन्हें ईद की एडवांस बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान वेस्ट एशिया में वर्तमान सुरक्षा और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हालिया हमलों की भारत की तरफ से कड़ी निंदा दोहराई। इन हमलों में कई बेगुनाह लोगों की जान गई और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैंने अपने भाई और UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की और ईद की एडवांस बधाई दी। हमने वेस्ट एशिया के मौजूदा हालात पर बात की। UAE पर हुए सभी हमलों की भारत की तरफ से कड़ी निंदा दोहराई गई, जिनमें कई बेगुनाह लोगों की जान… pic.twitter.com/CpCar7GZHK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और स्वतंत्र नेविगेशन की अहमियत पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “हम इस इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यह बैठक वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीशेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयानUAEवेस्ट एशिया हालातहोर्मुज स्ट्रेटसुरक्षा और स्थिरतासिविलियन नुकसानअंतरराष्ट्रीय सहयोगईद बधाईभारत-UAE संबंधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





