![PM नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह बोले, मैंने खोया अपना बड़ा भाई PM नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह बोले, मैंने खोया अपना बड़ा भाई](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/21/1257865-020.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज भाजपा नेता के निधन पर दुख जताया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है।'पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा- 'कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की।
कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/98iDoCLH4w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021
राजनाथ सिंह ने कहा- 'कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असंभव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- 'हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।'
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)