भारत

जैसलमेर बॉर्डर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली

jantaserishta.com
14 Nov 2020 9:34 AM IST
जैसलमेर बॉर्डर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली
x

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे है. पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नवरणे भी मौजूद है.

बता दें कि जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा मिलती है. यहां बॉर्डर पर बीएसएफ की तैनाती है. सुप्रसिद्ध तनोट माता का मंदिर भी यहीं पर है.

पिछले साल 27 अक्टूबर 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. आर्मी ड्रेस में पीएम मोदी जवानों के बीच पहुंचे और उनके बीच मिठाइयां बांटी थी.

इससे पहले 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और ITBP के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी.

नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर देशवासियों से अपील की है कि वे एक दीया सीमा पर तैनात जवानों के नाम जलाएं. पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'इस दिवाली, आइए एक दीया सैल्यूट टू सोल्जर्स (सैनिकों को सलाम) के तौर पर भी जलाएं. सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story