भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
jantaserishta.com
26 Sept 2022 10:31 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
राहुल गांधी ने भारत के विकास में मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, "भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के आर्थिक विकास में उनके योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती हैं।"
राहुल ने मनमोहन सिंह को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आगे कहा, "वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए प्रेरणा है। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





