भारत

PM मोदी की बांग्लादेश यात्रा समाप्त... भारत वापसी के लिए हुए रवाना

Kunti Dhruw
27 March 2021 5:32 PM GMT
PM मोदी की बांग्लादेश यात्रा समाप्त... भारत वापसी के लिए हुए रवाना
x
PM मोदी की बांग्लादेश यात्रा समाप्त

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की दो दिनों की यात्रा आज समाप्त हो गई। वे भारत वापसी के लिए रवाना हो गए हैं।

तीस्ता मुद्दे पर हुई चर्चा
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीस्ता मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौते को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों और प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय पक्ष ने फेनी नदी के पानी के बंटवारे के मसौदे को जल्द अंतिम रूप देने के लिए भी अनुरोध किया।
भारत और बांग्लादेश छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' मनाएंगे
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है। दोनों देशों ने एक दूसरे को अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया है।


Next Story