भारत
पीएम मोदी का दौरा, सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सी में बाइक सवार फंसा, मौत से परिवार में कोहराम
jantaserishta.com
15 April 2024 12:32 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दो राज्यों के दौरे पर हैं। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केरल के कोच्चि में पीएम मोदी की रैली स्थल के पास एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के लिए किए गए सुरक्षा इंतेजाम को बांधी गई एक रस्सी में बाइक सवार फंस गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
केरल की कोच्चि पुलिस ने मामले में सोमवार को जानकारी दी। बताया कि घटना रविवार रात साढ़े 10 बजे की है। हादसे में वडुथाला के रहने वाले मनोज उन्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्नी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उधर, हादसे के बाद युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसके परिवार का कहना है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गयी और रात में रस्सी को देख पाना बेहद मुश्किल था। मृतक के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया, ''प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गयी थी। रात के वक्त रस्सी दिखे, इसके लिए न तो कोई फीता बांधा गया था और ही कोई संकेत चिह्न लगाया गया था।''
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार के दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावपीएम मोदीकेरलमौतरस्सीPrime Minister Narendra ModiLok Sabha electionsPM ModiKeraladeathrope
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





