भारत

गुजरात में आज पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां

Nilmani Pal
20 Nov 2022 1:13 AM GMT
गुजरात में आज पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां
x

गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब पीएम मोदी की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को वलसाड में पीएम मोदी ने रैली की और रोड शो भी किया। वहीं पीएम आज (रविवार) ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे, लेकिन उससे पहले सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

20 नवंबर को सोमनाथ मंदिर जाने के बाद उनका सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में लोगों को संबोधित करेंगे। संयोग से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सौराष्ट्र के इन विधानसभा क्षेत्रों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। भाजपा ने राज्य में सरकार तो बनाई लेकिन लोगों रुख अपनी नहीं मोड़ पाई। यहां लोगों ने पारंपरिक रूप से कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है।

कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे सौराष्ट्र के वेरावल में रहेंगे और दोपहर 12:45 बजे धोराजी में रहेंगे। अमरेली में दोपहर 2:30 बजे और बोटाद में शाम 6:15 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को गांधीनगर लौट आएंगे और रात में राजभवन में आराम करेंगे। सोमवार (21 नवंबर) को फिर वे चुनाव अभियान पर निकलेंगे, इस दिन पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी। वे दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर, दोपहर दो बजे जंबूसर और शाम चार बजे नवसारी में चुनावी सभा करेंगे। शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों में पीएम आठ सभाओं चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात में 34 जनसभाएं की थीं, इस बार वे कम से कम 25 चुनावी सभाएं करेंगे।


Next Story