भारत

पीएम मोदी का अब तक का शासनकाल बेहद प्रशंसनीय रहा है : संतोष तिवारी

jantaserishta.com
23 March 2026 5:00 PM IST
पीएम मोदी का अब तक का शासनकाल बेहद प्रशंसनीय रहा है : संतोष तिवारी
x
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का अब तक का कार्यकाल बेहद प्रशंसनीय रहा है।
पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें अयोध्या के साधु-संतों के साथ ही देशभर के अन्य संतों ने भी बधाई दी और उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की।
संतोष तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी-सीएम योगी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘डबल-इंजन’ सरकार की भी तारीफ की और इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
पुजारी ने उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि यूजीसी में कुछ सुधार किए जाएं तो यह और बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भगवान श्रीराम में गहरा विश्वास है और वह अब तक चार बार श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ चुके हैं। संतोष तिवारी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को भगवान श्रीराम का प्रतिनिधि मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को पहले ऐसा प्रधानमंत्री नहीं मिला, जैसा कि नरेंद्र मोदी हैं, और उनका कार्यकाल आगे भी जारी रहेगा।
बताते चलें कि पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहां प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है। गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास एवं सुशासन का एक सशक्त मॉडल स्थापित किया। देश के ऐसे प्रधानमंत्री, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का अनुभव रहा, उन्होंने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प के साथ देश ने आधारभूत संरचना विस्तार, डिजिटल क्रांति, प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज प्रगति की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story