भारत

पीएम मोदी की बहन ने सीएम योगी की बहन से की मुलाकात, VIDEO

jantaserishta.com
5 Aug 2023 3:46 PM IST
पीएम मोदी की बहन ने सीएम योगी की बहन से की मुलाकात, VIDEO
x
ऋषिकेश: श्रावण मास में ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अब तक लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन भी पति हसमुख के साथ नीलकंठ धाम पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
नीलकंठ धाम में पूजा करने के बाद बसंती बेन और उनके पति कोठार गांव के पार्वती मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। कुशलक्षेम पूछने के बाद घर-परिवार और अन्य विषयों पर चर्चा की।
बसंती बेन ने कहा कि उनके भाई पीएम नरेंद्र मोदी ने सबकुछ त्याग कर खुद को देश को समर्पित कर दिया है और दूसरे भाई सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को समर्पित हैं। बसंती बेन ने शशि देवी संग बिताए लम्हों को कैमरे में कैद किया।
इस दौरान दोनों की मुस्कान देखते ही बन रही थी। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी पार्वती देवी मंदिर परिसर में दुकान संचालित करती हैं। लोग उनकी सादगी की मिसाल देते हैं। शशि देवी मां भुवनेश्वरी प्रसाद भंडार नाम से छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story