भारत

पीएम मोदी की उत्तराखंड में दूसरी रैली, गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश

jantaserishta.com
11 April 2024 12:00 PM IST
पीएम मोदी की उत्तराखंड में दूसरी रैली, गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश
x
ऋषिकेश: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश में चुनावी सभा के जरिए लोकसभा की तीन सीटों को साधने की कोशिश करेंगे, जिसमें टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट है।
पीएम मोदी की चुनावी सभा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल कर अपनी तैयारियों को परखा। प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड में ये दूसरी चुनावी सभा है। इससे पहले 2 अप्रैल को उन्होंने रुद्रपुर में अजय भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।
रैली को लेकर आईडीपीएल मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल में 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों कभी-कभी मौसम बिगड़ जा रहा है और बारिश हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story