भारत
प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा रद्द, की ताबड़तोड़ बैठकें, कांपा पाकिस्तान
jantaserishta.com
30 April 2025 3:04 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है. वह अब 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल नहीं होंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी.
हालांकि, रूस ने पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है. कहा जा रहा है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. हालांकि, भारत की ओर से अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ मई को होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था. बता दें कि जनवरी 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया था. 9 मई को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे युद्ध खत्म हो गया था.
कांपा पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के खौफ में पाकिस्तान की रूह कांप रही है. उसे भारत से हमले का डर है. पाक सरकार ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है. इंटरनेशनल बॉर्डर और लाइन ऑफ कंट्रोल की तरफ पाक फौज को भेजा जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें पाक फौज के मूवमेंट को दिखाया जा रहा है. आम पाकिस्तानी नागरिक अपने सोशल अकाउंट पर भी वीडियो शेयर कर रहे हैं. उन्हें गानों के साथ एडिट करके शेयर किया जा रहा है और पाक फौज का दमखम दिखाने की कोशिश हो रही है. लोगों की इन हरकतों ने पाक सरकार को चिंता में डाल दिया है. वहां के नेशनल CERT ने एक सूचना जारी करके मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, डिजिटल कंटेंट बनाने वालों और आम लोगों को टोका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





