
x
वीडियो
Delhi दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम के प्रतिष्ठित मंच से वैश्विक सहयोग और साझा भविष्य की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में कोई भी देश अकेले आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि हर राष्ट्र का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय साझा भविष्य है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इन अनुभवों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश की प्रगति और भविष्य का संबंध वैश्विक सहयोग से जुड़ा हुआ है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "If we talk about the coming days, the IMF forecasts that India will remain the fastest-growing major economy in the world. And India is continuously taking steps that are driving its development forward. Just last week, on August 15th, I… pic.twitter.com/siM438ygoO
— IANS (@ians_india) August 21, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे कोई इसे पसंद करे या नहीं, आज हर देश का भविष्य दूसरे देशों के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग रहकर दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान संभव नहीं है। सभी देशों को मिलकर जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि साझा भविष्य की भावना और उससे जुड़ी जिम्मेदारी 21वीं सदी की कई समस्याओं का समाधान दे सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया विकास को लेकर कई चिंताओं का सामना कर रही है।
पीएम मोदी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि हाल के समय में दुनिया ने गंभीर परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल कई जगहों पर हथियार के रूप में किया जा रहा है और अविश्वास का माहौल नई चुनौतियों को जन्म दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन दौर में भी दुनिया भारत को विकास और उम्मीद की एक नई किरण के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी आर्थिक प्रगति, नवाचार और विकास मॉडल के जरिए वैश्विक मंच पर सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
पीएम मोदी ने व्यापार जगत, उद्योग जगत, नीति निर्माताओं और वैश्विक नेताओं से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहयोग, विश्वास और साझा प्रयासों से ही दुनिया सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा मानवता, शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से एक-दूसरे के साथ मिलकर नई संभावनाओं का निर्माण करने का आह्वान किया।
Next Story





