भारत
पीएम मोदी के रोड शो से कोई फायदा नहीं होगा: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा
jantaserishta.com
7 May 2023 5:13 PM IST

x
चिक्काबल्लापुरा (कर्नाटक) (आईएएनएस)| पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कर्नाटक में भाजपा कमजोर हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं और दो दिनों के लिए रोड शो कर रहे हैं। यह संसद का चुनाव नहीं है। कोई भी रोड शो के जरिए लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकता।
चिक्कबल्लापुर जिले के सिडलघट्टा शहर में रैली को संबोधित करते हुए गौड़ा ने पूछा, भाजपा सरकार में एक भी मुस्लिम को मंत्री नहीं बनाया गया। हम सभी 'भारत माता' की संतान हैं। भाजपा भेदभाव क्यों कर रही है?
जनता दल (सेक्युलर) के संस्थापक ने 'ऑपरेशन लोटस' के तहत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कर्नाटक के भाजपा नेता के. सुधाकर का जिक्र करते हुए कहा कि यह बताना होगा कि 18 विधायकों को मुंबई किसने भेजा था और कर्नाटक में भाजपा सरकार के गठन के लिए कौन जिम्मेदार थे।
गौड़ा ने कहा कि वह अपने बेटे एचडी कुमारस्वामी के फिर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में मैंने सोचा भी नहीं था कि रवि (स्थानीय जद-एस उम्मीदवार) को हार का सामना करना पड़ेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चार एकड़ जमीन कब्रिस्तान को नहीं दी गई। मैंने ईदगाह मैदान के लिए जमीन दान की है और मुसलमानों और वाल्मीकि समुदाय को आरक्षण दिया है। हम सभी एक मां की संतान हैं और भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी लोगों को परेशान कर रोड शो कर रहे हैं। उनके रोड शो के कारण रोजी-रोटी कमाने वाले बेहाल हो रहे हैं। क्या है रोड शो का मकसद? इसका नकारात्मक असर नीट परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों पर पड़ेगा।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकर्नाटक बीजेपीपीएम मोदीएच.डी. देवेगौड़ाKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionKarnataka BJPPM ModiH.D. Deve Gowda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





