भारत

वैक्सीन कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू

jantaserishta.com
26 Jun 2021 5:47 PM IST
वैक्सीन कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई देशभर में चल रहे वैक्सीन कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर वीके पॉल मौजूद हैं. वैक्सीन समीक्षा बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी मौजूद हैं. इनके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी हैं.

देश के कई राज्यों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं. सरकार की कोशिश जल्द से जल्द बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के दिन से सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद से वैक्सीन अभियान में तेजी आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story