भारत

पीएम मोदी के बार-बार तमिलनाडु आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क, इंडिया ब्लॉक की होगी जीत: सीएम स्टालिन

jantaserishta.com
16 April 2024 1:58 PM IST
पीएम मोदी के बार-बार तमिलनाडु आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क, इंडिया ब्लॉक की होगी जीत: सीएम स्टालिन
x
चेन्नई: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार तमिलनाडु के दौरे से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सीएम स्टालिन चेन्नई दक्षिण लोकसभा सीट पर अपने गृह क्षेत्र कुलथुर में रोड शो के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की लहर है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर हमारेे मोर्चे की जीत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों में हार की आशंका से डरे हुए हैं। इसी कारण वह विपक्ष शासित राज्यों और मुख्यमंत्रियों को निशाना बना रहे हैं। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की ओर था।
सीएम स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पद की गरिमा को कम कर रहे हैं और विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं। स्टालिन ने चेन्नई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के डीएमके उम्मीदवार कलानिधि वीरस्वामी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। मुख्यमंत्री आज शाम डीएमके के वरिष्ठ नेता टी.आर. बालू के लिए श्री पेरुंबुदूर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story