राजकोट में PM मोदी की रैली, कहा- मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी, 8 सालों में कुछ ऐसा नहीं किया, जिसे सिर झुकाना पड़े

नई दिल्ली: राजकोट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 26 मई को एनडीए सरकार ने अपने 8 साल पूरे किए हैं. इस दौरान हमारी सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे जनता को सिर झुकाना पड़े. 6 करोड़ परिवारों को नल से जल दिया है. गरीबों की गरिमा सुनिश्चित की गई है. 3 करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिए गए हैं. किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा किए गए हैं. जब कोरोना के दौरान इलाज की जरूत बढ़ी तो हमने टेस्टिंग तेज कर दी. जब वैक्सीन की जरूरत आई तो हमने फ्री उपलब्ध कराया. आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





