भारत

मंडी और शिमला में आज पीएम मोदी की रैली

Nilmani Pal
24 May 2024 6:42 AM IST
मंडी और शिमला में आज पीएम मोदी की रैली
x
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। PM की पहली जनसभा शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन में होगी, जबकि दूसरी मंडी के पड्डल ग्राउंड में रखी गई है। मंडी में बीजेपी ने कंगना रनोट और शिमला में सीटिंग MP सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।

इन दोनों सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इसे देखते हुए भाजपा ने मंडी और शिमला में प्रधानमंत्री मोदी की दो जनसभाएं करने का निर्णय लिया है। शिमला में सीटिंग MP सुरेश कश्यप पर आरोप लग रहे हैं कि वह पांच साल तक जनता के बीच कम नजर आए। इस वजह से बीजेपी यहां घिरती नजर आ रही है।

वहीं मंडी सीट पर PWD मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने मुकाबला रोचक बना दिया है। कांग्रेस के विक्रमादित्य से कंगना रनोट को कड़ी चुनौती मिल रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कहने पर ही कंगना को मंडी से प्रत्याशी बनाया गया है। इसलिए प्रधानमंत्री उन्हें जिताने के लिए खास तौर पर मंडी आ रहे हैं।


Next Story