भारत

वास्को शहर में आज पीएम मोदी की जनसभा

Nilmani Pal
27 April 2024 1:30 AM GMT
वास्को शहर में आज पीएम मोदी की जनसभा
x

गोवा। PM मोदी गोवा के वास्को शहर में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि दूसरे फेज में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49% वोटिंग हुई है। ये आंकड़े शनिवार सुबह 6 बजे तक के हैं। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.66% जबकि महाराष्ट्र में 59%, बिहार 57.81%, एमपी में 58%, राजस्थान में 64% और बंगाल में 73% वोट पड़े। उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के करीब मतदान हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की बालूरघाट और रायगंज सीट पर सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। 2019 के आम चुनावों में इन सीटों पर 70.05% मतदान हुआ था।

वही सुप्रीम कोर्ट ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से डाले गए वोटों का VVPAT पर्चियों से मिलान की मांग करने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। हालांकि अदालत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां और कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के 7 दिन के भीतर EVM की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए 5% EVM की जांच हो सकेगी। इन 5% EVM's का सिलेक्शन शिकायत करने वाला प्रत्याशी या उसका प्रतिनिधि करेगा। इस जांच का खर्च कैंडिडेट को ही उठाना होगा, हालांकि आरोप सही साबित होने पर पैसे रिफंड किए जाएंगे।

Next Story